सारण में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छपरा। बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार को प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि देवरिया गांव निवासी प्रोपर्टी डीलर गोरख महतो (45) अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार ने Online Gambling And Gaming पर नियंत्रण के लिए Task Force का किया गठन 

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल छपरा में चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को शांत करा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- भारत और बांग्लादेश को क्षेत्र की सुरक्षा में अहम भूमिका निभानी है : बांग्लादेशी वायु सेना प्रमुख

संबंधित समाचार