औरैया: प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी किए जाने पर भाजपाइयों का फूटा गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपाइयों ने पाकिस्तान के मंत्री बिलावल भुट्टो का चौराहे पर फूंका पुतला

औरैया, अमृत विचार। शहर मे आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में पाकिस्तान की विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा संयुक्त राष्ट्र  सुरक्षा परिषद में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी व अमर्यादित भाषा के विरोध में प्रर्दशन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Auraiya News : विजिलेंस टीम ने BSA को रंगेहाथ 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, कोतवाली में पूछताछ जारी

उसी कड़ी में औरैया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा के नेतृत्व में शहर के शहीद पार्क से लेकर सुभाष चौराहे तक  जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

कार्यकर्ताओं द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई और सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सुभाष चौराहे पर बिलावल भुट्टो को बर्खास्त और पाकिस्तान से माफी मांगने की बात को लेकर बात कही।

ये भी पढ़ें- Auraiya Love Suicide : साथ जी नहीं सके, मरने के बाद एक साथ कर देना अंतिम संस्कार, सुसाइड नोट लिखकर प्रेमी युगल फंदे पर झूले

संबंधित समाचार