Auraiya Love Suicide : साथ जी नहीं सके, मरने के बाद एक साथ कर देना अंतिम संस्कार, सुसाइड नोट लिखकर प्रेमी युगल फंदे पर झूले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Auraiya Love Suicide औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।

Auraiya Love Suicide औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि साथ जी नहीं सके, मरने के बाद एक साथ अंतिम संस्कार कर देना तो उनकी आत्मा को शांति मिल जाएगी। एसपी चारू निगम घटनास्थल पर पहुंची है।

औरैया, अमृत विचार। Auraiya Love Suicide एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खा चुके प्रेमी युगल ने बीती रात बिधूना कोतवाली क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को रात में गायब होने की सुबह दी। पुलिस द्वारा नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया।

परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी ट्यूब वेल की कोठरी में दोनों के शव लटके मिले है। सूचना पाकर एसपी चारू निगम घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने सुसाइड नोट में कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Auraiya Love Suicide News

बिधूना कोतवाली के मुर्चा गांव जहां एक प्रेमी युगल एक दूसरे से प्यार करते थे। परिवार वालों को नहीं मालूम था, तभी रात में दोनो घर से गायब हो गए। परिजनों द्वारा गायब होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया और तलाश सुरु कर दी।

वहीं, परिजन तलाश कर रहे तभी खेतों के पास बने ट्यूब वेल के कमरे में दोनो को फांसी पर लटके हुए ग्रामीणों ने देखा, इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। दोनों के परिजन तत्काल पहुंचे। घटना की जानकारी पर पहुंची एसपी चारू निगम ने जांच पड़ताल की।

Auraiya Love Suicide (1)

मृतक शिवम पॉलिटेक्निक का छात्र था। लेकिन, दोनो एक ही गांव के रहने वाले होने के नाते एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। प्रेमी युगल ने सुसाइड नोट में लिखा था कि हम दोनो को अलग न किया जाए, इसमें किसी की कोई गलती नही है। साथ ही लिखा कि हम दोनों ने हाथ बांध लिए थे। हमें अलग न किया जाए।

संबंधित समाचार