Kanpur News : बिल्हौर इंटर कॉलेज में इस बार परीक्षा नहीं, DIOS ने दो साल के लिए डिबार किया घोषित
Kanpur News कानपुर के बिल्हौर इंटर कॉलेज में इस बार परीक्षा नहीं।
Kanpur News कानपुर के बिल्हौर इंटर कॉलेज में इस बार परीक्षा नहीं हो रही है। डीआईओएस ने दो साल के लिए डिबार घोषित किया है। इससे परीक्षाओं को असुविधा होगी।
कानपुर, अमृत विचार। कस्बे के बिल्हौर इंटर कॉलेज (बीआईसी) में इस बार बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने इस विद्यालय को डिबार घोषित कर दिया है, इस वजह से इस विद्यालय को बोर्ड परीक्षाओं परीक्षा सेंटर में शामिल नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से आसपास के परीक्षार्थियों को दूरस्थ सेंटर भी परीक्षा देने जाना पड़ सकता है।
जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा विद्यालय को दो वर्ष के लिए डिबार घोषित किया गया है। बीते वर्ष में परीक्षा के बाद हुई लापरवाही के चलते कार्रवाई हुई है। इससे बोर्ड के पांच सैकड़ा छात्रों को दूसरे विद्यालय में जाकर परीक्षाएं देनी पड़ेंगी। साथ ही बता दें कि बिल्हौर इंटर कॉलेज मे प्रबंध तंत्र और प्रधानाचार्य के बीच कई प्रकार के विवाद जिसके चलते जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विद्यालय को डिबार घोषित कर दिया गया।
डीआईओएस अशोक मिश्रा ने बताया कि विद्यालय में दोनों पक्षों में चल रहे विवाद के कारण छात्र छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ेगी। इस बार बीआईसी को सेंटर ना बनाते हुए किसी अन्य विद्यालय में परीक्षा कराई जाएगी।
