Kanpur News : मिलावटी दूध की आशंका पर 11 डेयरियों में छापेमारी, खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चला अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में मिलावटी दूध की आशंका पर डेयरियों में छापेमारी।

Kanpur News कानपुर में मिलावटी दूध की आशंका पर 11 डेयरियों में छापेमारी की है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान चला है। न्यू ईयर से पहले कार्रवाई हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। मिलावटी दूध को लेकर आ रहीं शिकायतों के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। जिले की 11 डेयरियों में पहुंचकर टीमों ने दूध के नमूने भरे हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर पर दूध की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी खेल चरम पर होते हैं। जिसको देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। नमूनों में मिलावट पाई गई तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

त्योहारों पर दूध सामग्री की बिक्री बढ़ जाती है। पैकेट बंद उन उत्पादों की भी डिमांड ज्यादा रहती है, जो दूध से बनाए जाते हैं। इसके साथ ही केक, मिठाई आदि में भी दूध काफी इस्तेमाल किया जाता है। खावे से तैयार होने वाली मिठाई के लिए भी दूध की खपत ज्यादा होती है। दूध से जुड़े कारोबारी दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए पानी व अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल करते हैं।

इससे दूध की मात्रा तो बढ़ जाती है लेकिन उसकी गुणवत्ता पर काफी असर पड़ता है। कई बार मिलावटी दूध सेहत पर बुरा असर डालते हैं। गंभीर बीमारियों का कारण भी बनते हैं। ऐसे में दूध की गुणवत्ता को लेकर बढ़ती शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने दूध का व्यापार करने वालों के यहां जांच अभियान के निर्देश जारी किए।

विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर वीपी सिंह ने बताया कि टीमों को कैंट, झाड़ी बाबा का पड़ाव, रावतपुर गांव, शिवराजपुर, यशोदा नगर, दासू कुंआ चौराहा, ग्वालटोली, घाटमपुर, केशवपुर आदि अलग अलग स्थानों पर भेजा गया था। दूध के नमूने लिए गए हैं, उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार