सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav का कानपुर दौरा कल, SP MLA Irfan Solanki से जेल में करेंगे मुलाकात
कानपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का दौरा है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कल कानपुर आएंगे। जहां वह आगजनी के मामले में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से जेल में मुलाकात करेंगे।
कानपुर, अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल कानपुर आएंगे। यहां वह आगजनी के मामले में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से मुलाकात करेंगे। इसको लेकर पुलिस के साथ जेल प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर लिए है।
बता दें कि, कानपुर देहात के रनियां लालपुर में पुलिस की पिटाई से व्यापारी बलवंत सिंह की मौत हो गई थी। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। इस पर सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृतक के परिजनों से मिलने के लिए कानपुर देहात स्थित उनके घर भी जाएंगे।

इसके बाद वह 1:45 मिनट पर वह कानपुर के सिविल लाइंस स्थित जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से भी मुलाकात करेंगे। सपा विधायक इरफान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसर्मपण किया था। 10 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद सपा कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर ने लखनऊ विधानसभा के बाहर खुद को आग लगा ली थी। हालांकि वह इसमें बच गए थे। इसके बाद वह 2:45 मिनट पर सिविल लाइंस स्थित वैष्णवी कृपा पिंटू ठाकुर के आवास पर जाएंगे।
