Mrs. World 2022: 21 साल का इंतजार खत्म, 63 देशों को पछाड़कर भारत की सरगम कौशल ने जीता 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का खिताब

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

नई दिल्ली। 63 देशों को पछाड़कर भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। ये ताज भारत में 21 साल बाद वापस आया है। प्रतियोगिता में दुनिया भर के 63 देशों की महिलाओं ने भाग लिया था, जिसमें से सरगम ​​कौशल ने जीत हासिल की है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली सरगम ​​पेशे से टीचर हैं। उन्होंने 2018 में एक नेवी ऑफिसर से शादी की थी। सरगम ​​ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और पति को दिया है।

मिसेज इंडिया पेजेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी घोषणा की गई है। क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक यहां शेयर करते हुए लिखा है, लंबा इंतजार खत्म हुआ। यह ताज हमारे पास 21 साल बाद वापस आया है। सरगम ​​से पहले डॉ अदिति गोवित्रीकर ने 2001 में यह खिताब जीता था। पुरस्कार के लिए जूरी पैनल में अभिनेत्री सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय और मोहम्मद अजहरुद्दीन शामिल थे।

https://www.instagram.com/p/CmTI52fIO4z/

कौन हैं सरगम ​​कौशल?

सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह विशाखापत्तनम के एक स्कूल में शिक्षिका के रूप में भी काम कर चुकी हैं। बाद में टीचर के पेशे को छोड़कर एक्ट्रेस ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से शादी की है।

ये भी पढ़ें:- BKS की किसान गर्जना रैली: मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित रहने की आशंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, कांग्रेस बोली- 1981 के कानून पर पुनर्विचार और NGT को नई जिंदगी जरूरी
ऊर्जा बचत से विकसित भारत 2047 की ओर कदम, राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कार्यकर्ता ही ताकत, सेवा ही मेरा संकल्प... बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष- आदेश नहीं, संवाद करूंगा; रूल नहीं, रोल निभाऊंगा
ब्लू जर्सी-खाकी वर्दी दोनो का सम्मान एक समान... UP पुलिस पॉडकास्ट ‘बीऑन्ड द बैच’ में दीप्ति शर्मा ने साझा किए अनुभव
Cough Syrup Smuggling: आलोक के घर लगे CCTV कैमरों की रिकार्डिंग डिलीट... जमीन खरीद से लेकर कोठी बनवाने तक की रकम का आंकलन करने में जुटी ईडी