3 अगस्त का इतिहास: आज ही भारत की खोज के लिए रवाना हुआ था कोलंबस, बाबा आम्टे और यामिनी कृष्णमूर्ति से भी जुड़ा है यह दिन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

1492 में तीन जहाजों के साथ समुद्री यात्रा पर निकला था क्रिस्टोफर कोलंबस; 1985 में बाबा आम्टे को मिला रमन मैग्सेसे पुरस्कार, जानिए 3 अगस्त की देश-दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। इतिहास में 3 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है। इसी दिन वर्ष 1492 में इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन जहाजों के साथ समुद्री रास्ते से भारत पहुंचने के मार्ग की खोज के लिए रवाना हुए थे। दुनिया को बेहतर बनाने के लिए जनसेवा में जुटे लोगों के लिए भी यह तारीख खास है। 3 अगस्त 1985 को बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था।

वहीं कला जगत के लिए भी 3 अगस्त एक महत्वपूर्ण तारीख है। 3 अगस्त 2024 को प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। उन्होंने महज पांच वर्ष की उम्र में चेन्नई के कलाक्षेत्र स्कूल ऑफ डांस में प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल के मार्गदर्शन में नृत्य सीखना शुरू किया था।

यामिनी कृष्णमूर्ति भरतनाट्यम के साथ कुचिपुड़ी में भी पारंगत थीं। वह कर्नाटक शैली के गायन और वीणावादन में भी निपुण थीं। उन्हें 1968 में 28 वर्ष की आयु में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 1977 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भी मिला था।

3 अगस्त 1492: भारत के समुद्री मार्ग की खोज पर निकला कोलंबस

3 अगस्त 1492 को क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोतों के साथ भारत पहुंचने के समुद्री मार्ग की खोज के उद्देश्य से रवाना हुआ था। यह यात्रा आगे चलकर विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल हुई।

3 अगस्त 1985: बाबा आम्टे को मिला रमन मैग्सेसे पुरस्कार

समाजसेवी बाबा आम्टे को 3 अगस्त 1985 को जनसेवा के लिए रमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। समाज के वंचित वर्गों और जरूरतमंदों के लिए उनका सेवा कार्य उन्हें देश के प्रमुख समाजसेवियों में स्थापित करता है।

यामिनी कृष्णमूर्ति को याद करता है कला जगत

3 अगस्त 2024 को प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्य को देश-विदेश में पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी में उनकी विशेष पहचान थी। कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया।

3 अगस्त का इतिहास: देश-दुनिया की प्रमुख घटनाएं

1108: लुई षष्ठम फ्रांस के सम्राट बने।

1492: यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।

1492: इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोतों के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुए।

1678: राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया।

1780: मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1886: प्रसिद्ध कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ।

1900: फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना हुई।

1914: पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।

1925: अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।

1957: अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली।

1960: पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

1985: बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

2003: अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक व्यक्ति को बिशप बनाने का फैसला किया गया। न्यू हैम्पशायर के जेन रॉबिन्सन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ डेपुटीज ने भारी बहुमत से बिशप चुना।

2004: अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

2007: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।

2007: लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मौत हुई।

2010: पाकिस्तान के कराची में स्थानीय नेता की हत्या के बाद भड़के दंगों में कम से कम 85 लोगों की मौत हुई।

2014: चीन के युनान में 6.1 तीव्रता के भूकंप के बाद 615 लोगों की मौत हुई और हजारों घर तबाह हो गए।

2018: पूर्वी अफगानिस्तान की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमले में 29 लोगों की मौत हुई और 80 से अधिक लोग घायल हुए।

2019: अमेरिका के टेक्सास स्थित एल पासो में गोलीबारी में 23 लोगों की मौत हुई और 22 से अधिक लोग घायल हुए।

2020: अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के कब्जे से एक जेल को छुड़ाया। इस कार्रवाई में हमलावरों सहित 39 लोगों की मौत हुई।

2023: मेक्सिको के नायरिट प्रांत में एक बस के खाई में गिर जाने से 15 लोगों की मौत हुई।

2024: प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ। इसी दिन सोमालिया के एक होटल पर हमले में 32 लोगों की मौत हुई और 63 लोग घायल हुए। अलकायदा से संबद्ध संगठन अलशबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली।

2025: यमन के अपतटीय क्षेत्र में एक नौका पलटने से उस पर सवार अफ्रीका के 86 प्रवासियों की मौत हुई और 42 अन्य लापता हो गए।

संबंधित समाचार