असम के नागांव में कड़ी सुरक्षा के बीच अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू
जिला प्रशासन ने जमीन खाली कराने के लिए अक्टूबर में 1,000 से अधिक परिवारों नोटिस भेजे थे। प्रभावित लोगों ने सरकार से उन्हें वैकल्पिक जगह मुहैया कराने की अपील की है।
बटद्रवा (असम)। नागांव जिला प्रशासन ने भुमुरगुरी ग्राजिंग रिजर्व, जमाई बस्ती, रामपुर, कदमोनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निष्कासन अभियान चलाया है, जहां अतिक्रमणकारियों ने 980 बीघा से अधिक भूमि पर कब्जा कर रखा है। बताद्राबा में 800 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लीना डोले (पुलिस अधीक्षक, नागांव, असम) ने बताया कि करीब 1000 बीघा जमीन है और नगर प्रशासन ने पूर्व में नोटिस जारी किया है क्योंकि ये सरकारी जमीन हैं और अतिक्रमणकारियों को इन जमीनों को छोड़ देना चाहिए। सुरक्षा बलों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। कई लोगों ने अतिक्रमण हटा लिया है।
ये भी पढ़ें:-Mrs. World 2022: 21 साल का इंतजार खत्म, 63 देशों को पछाड़कर भारत की सरगम कौशल ने जीता 'मिसेज वर्ल्ड 2022' का खिताब
डोले ने कहा, संतीजन बाजार के बाद हम हैदुबी इलाके में अतिक्रमण हटाएंगे और वहां लगने वाले वक्त के अनुसार हम बाकी के दो गांवों में अभियान चलाने पर फैसला लेंगे। ढिंग राजस्व मंडल के तहत आने वाले इलाकों में अगले कुछ दिनों में 1,200 बीघा से अधिक जमीन पर कथित अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। एसपी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस बल 13 दिसंबर से यहां डेरा डाले हुआ है और उन्होंने तब से यहां फ्लैग मार्च निकाले हैं।
उन्होंने कहा, लोग हमारे साथ सहयोग कर रहे हैं। इलाके में 80 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने घर, दुकानें तथा अन्य ढांचे हटा दिए हैं और यहां से चले गए हैं। जिला प्रशासन ने जमीन खाली कराने के लिए अक्टूबर में 1,000 से अधिक परिवारों नोटिस भेजे थे। प्रभावित लोगों ने सरकार से उन्हें वैकल्पिक जगह मुहैया कराने की अपील की है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां अतिक्रमण हटाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रमुख चुनावी मुद्दा था।
ये भी पढ़ें:-BKS की किसान गर्जना रैली: मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित रहने की आशंका
