बहराइच : ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमख़म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, विशेश्वरगंज /बहराइच। ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक विशेश्वरगंज अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में हुआ। इस दौरान ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने अपना बेहतर दमखम दिखाया।

सूर्या ताइक्वांडो एकेडमी की ओर से आयोजित ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट प्रतियोगिता में ताइक्वांडो आत्मरक्षा खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपना हुनर दिखाया। इस मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय व अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों के शारीरिक गतिविधियों तथा ताइक्वांडो खेल के स्किल का परीक्षण किया।

 इस मौके पर हार्दिक उपाध्याय, उदय गिरी, राज गिरी, शनि गिरी, सत्यम प्रजापति, उत्सव तिवारी, हर्षित तिवारी, भूपेंद्र गिरी, योगेन्द्र गिरी, हिमांशु भारती व सीनियर खिलाड़ी पार्थ पांडेय, दीपांशु तिवारी, विशेष शाही, गौरव सिंह, समृद्ध पांडेय व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय मे बालक व बालिकाओं दोनों के लिए ताइक्वांडो आवश्यक है। इस आत्मरक्षा के खेल में धैर्य व मजबूत इरादों के साथ सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्धनगर : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार