जौनपुर: तहसीलदार को गाली देने का आडियो हुआ वायरल, जांच के आदेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के बड़ेरी गांव में ग्राम सभा का हर्जाना वसूलने गए संग्रह अमीन ने अपने ही तहसीलदार को गाली गलौज देते हुए ऑडियो वायरल हो रहा है। वहीं इस दौरान संग्रह अमीन ने अंकुश उपाध्याय के परिजनों को भी गाली गलौज दी। घटना से पीड़ित उपाध्याय ने सोमवार को एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार एवं तहसीलदार राकेश कुमार को शिकायती पत्र देते हुए संग्रह अमीन शिवधर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। घटना 16 दिसंबर की है। संग्रह अमीन शिवधर ग्राम सभा का 7800 रुपया हर्जाना वसूलने अंकुश उपाध्याय के घर गए थे। घर पर कोई पुरुष नहीं था। महिलाओं का आरोप है कि संग्रह अमीन महिलाओं को भद्दी - भद्दी गाली देने लगा। इसके बाद मामला घर के मुखिया अंकुश उपाध्याय के पास गया। 

अंकुश उपाध्याय ने जब इस संबंध में संग्रह अमीन से सिफारिश करते हुए बताया कि मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। तहसीलदार साहब से मेरी बात सोमवार को होगी। इस पर संग्रह अमीन भड़क गया और तहसीलदार राकेश कुमार को भी भद्दी गाली देने लगा। इस मामले में पूछे जाने पर तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने इस संबंध में शिकायती पत्र देते हुए ऑडियो भी भेजा है। जिसमें संग्रह अमीन तहसीलदार को गाली देते सुनाई दे रहा है। इस पूरे प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार राजकुमार सोनकर को सौंपी गई है। जांच के लिए तहसीलदार ने 1 सप्ताह का समय दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संग्रह अमीन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


यह भी पढ़ें:- जौनपुर: बकाया भुगतान न मिलने पर स्वास्थ्य कर्मी उतरे सड़क पर, किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार