पारा लुढ़का तो Kanpur Nagar Nigam को याद आया अलाव, शहर के 37 जगहों पर जलाने की योजना तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर नगर निगम ने 37 जगहों पर अलाव जलाने की योजना तैयार की है।

बढ़ती ठंड को देखते हुए कानपुर नगर निगम ने 37 जगहों पर अलाव जलाने की योजना तैयार की है। जिससे खुले में रहने वाले लोग ठंड से बचते रहेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में न्यूनतम पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है। सोमवार को पारा 7 डिग्री पहुंच गया। शीतलहर और कोहरे की भी शुरुआत हो गई है। जिससे गलन महसूस होने लगी है। इसी को देखते हुए नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम ने अलाव जलाने के लिये अपनी सीमा में 37 जगहों को चिह्नित किया है।

जहां पर सुबह-शाम लकड़ी डाली जायेगी। शेल्टर होम, अस्पताल, चौराहों पर खुले में लोगों को ठंड से बचाने के लिये कार्ययोजना प्रस्तावित की है। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि इसके अलावा अगर लोग और जगहों का सुझाव देंगे तो वहां भी अलाव जलाने के लिये लकड़ियां उद्यान विभाग डालेगा।

जोनवार यहां अलाव जलाया जायेगा।

जोन 1 : फूलबाग रैन बसेरा, नरौना चोराहा, एक्सप्रेस रोड रैन बसेरा, सुतरखाना रैन बसेरा, घंटाघर चौराहा, चाचा नेहरू रैन बसेरा, डिप्टी का पड़ाव रैन बसेरा

जोन 2 : श्याम नगर शेल्टर होम, जाजमऊ शेल्टर होम, जाजमऊ गौशाला

जोन 3 : उस्मानपुर स्थित रैन बसेरा, ढ़कना पुरवा रैन बसेरा, बीएन भल्ला रैन बसेरा, झकरकटी बस सटैंड, बाकरगंज चौराहा, किइवई नगर चौराहा, वार्ड 38 साईं मंदिर के सामने,झकरकटी पुलिस चौकी, सोटे बाबा मंदिर

जोन 4 : चुन्नीगंज रैन बसेरा, मछलीहाता रैन बसेरा, भैरोघाट रैन बसेरा, परमट रैन बसेरा, परमट मंदिर चौरहा

जोन 5 : पनकी मंदिर के पास रैन बसेरा, हरिहरनाथ शास्त्री पार्क रैन बसेरा, रत्न शुक्ल इंटर कॉलेज रैन बसेरा, जच्चा बच्चा अस्पताल रैन बसेरा, जागेश्वर अस्पताल रैन बसेरा, नंनद लाल चौराहा, जागेश्वर अस्पताल, फजलगंज चौराहा, सीटीआई चौराहा, शास्त्री चौक चौराहा

जोन 6 : नवाबगंज शेल्टर होम, काकादेव शेल्टर होम, विजय नगर शेल्टर होम

संबंधित समाचार