Kanpur Pollution News : हवा में घुल रहा जहर, खराब स्थिति से जूझ रहा पर्यावरण, AQI पहुंचा 222
Kanpur Pollution News कानपुर की हवा लगातार खराब होती जा रही है।
Kanpur Pollution News कानपुर की हवा लगातार खराब होती जा रही है। इसमें खराब स्थिति से पर्यावरण जूझ रहा है। एक्यूआई 222 पहुंच गया है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Pollution News शहर दो दिन से बीमार है। एक्यूआई दो सौ के पार होने से स्थिति खराब चल रही है। पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। लेकिन जिम्मेदारों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नतीजा यह है कि सरकारी अधिकारी कार्रवाई को लेकर केवल औपचारिकता कर रहे हैं। न ही प्रदूषण फैला रहे फैक्ट्रियों पर लगाम है और न ही काला धुआं फेंक रहे वाहनों पर ही रोक लग सकी है। नतीजा यह है कि लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है।
सोमवार को एक्यूआई 222 रहा। वहीं रविवार को 225 एक्यूआई था। दो सौ के पार एक्यूआई खराब स्थिति में माना जाता है। प्रदूषण में एक्यूआई का यह आंकड़ा पर्यावरण को नारंगी घेरे में ले आता है। शहर में रामादेवी, झकरकटी, जाजमऊ, रावतपुर, काकादेव, कल्याणपुर, विजय नगर, पनकी, किदवई नगर, रेलवे स्टेशन, टाटमिल चौराहा, घंटाघर, नवाबगंज, विरहाना रोड आदि कई सड़कों पर रविवार को खूब धूल उड़ी। कहीं पानी छिड़काव ही नहीं किया गया तो कहीं केवल औपचारिकता पूरी की गई।
इस वजह से सड़कों पर जब वाहन दौड़े तो उस दौरान धूल उड़ने की समस्या ने खूब तंग किया। इसके अलावा खुले में और बिना पानी के छिड़ाव किए सड़कों के किनारे रखीं बालू व खोदाई की गई मिट्टी को लेकर भी लापरवाही हो रही है। इस वजह से मिट्टी उड़ रही है। दूषित धुआं और फैक्ट्रियों से निकलने वाला रासायनिक धुआं भी पर्यावरण को खूब नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन न ही प्रदूषण विभाग इस पर रोक लगा पा रहा है और न ही प्रशासन कोई सख्त कदम उठा रहा है।
मंडलों में एक्यूआई
मंडल एक्यूआई
लखनऊ 302
बरेली 183
आगरा 158
प्रयागराज 115
झांसी 163
