मेरठ में पेंट व्यापारी को दोस्त ने मारी गोली, मौके से फरार

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

मेरठ, अमृत विचार। मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में गंगानगर को जाने वाली रहवाहे की पटरी पर मंगलवार दोपहर कार सवार एक दोस्त ने पेंट व्यापारी को गोली मार दी। कान पर गोली लगने से व्यापारी घायल हो गया। व्यापारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

दोस्तों के साथ कार में सवार होकर जा रहा था दुकान
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के रोशनपुर डौरली निवासी अशोक ने बताया कि मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर दुकान पर जा रहा था। टोल प्लाजा से आगे गंगानगर को जाने वाली रजवाहे की पटरी पर दोस्त ने कार को मोड़ दिया। जैसे ही कार भराला गांव के सामने पहुंची तो पीछे बैठे दोस्त ने कनपटी पर तमंचा सटा कर गोली मार दी। गोली कान पर लगी। आरोपी मौके से भाग निकले।

चलती कार से कूदकर बचाई जान
अशोक ने बताया कि कार दोस्त चला रहा था। जबकि, दूसरा दोस्त पीछे बैठा था। वह चालक की बगल वाली सीट पर बैठा था। इस दौरान पीछे बैठे दोस्त ने गोली मार दी। घटना के बाद उसने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर दोनों दोस्त कार छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया।

नहीं चल सका गोली चलाने का कारण, पुलिस जांच में जुटी
व्यापारी अशोक ने बताया कि दोस्त सुमित उसकी हत्या क्यों करना चाहता था। इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी मेरठ में एक सीए के यहां सुमित से मुलाकात हुई थी और मुलाकात दोस्ती में बदल गई। सुमित कहां रहता है, इसकी भी उसे कोई जानकारी नहीं है।

उसका सुमित या किसी अन्य से कोई विवाद नहीं है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। साथ ही टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालने में जुट गई है। ताकि, सुमित के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

यह भी पढ़ें- मेरठ: प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की जमकर धुनाई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

संबंधित समाचार