बुलंदशहर:  युवक का अधजला शव बरामद, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अमृत विचार, बुलंदशहर। जिले के स्याना इलाके में एक युवक का अधजला शव मिला है। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्याना की पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि मंगलवार को स्याना इलाके में एक शख्स का शव पड़े होने की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।

 शव की पहचान फिरोजपुर निवासी अभिषेक उर्फ सोनू (30) के रूप में हुई है। जिसकी शिनाख्त अभिषेक के पिता श्यामवीर एवं चाचा रामवीर ने की।

अधिकारी ने पीड़ित के रिश्तेदारों के हवाले से बताया कि अभिषेक 16 दिसंबर 2022 को दो अज्ञात लोगों के साथ घर से निकला था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने दोनों लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम जुटी है।

यह भी पढ़ें:-बागपत : लापता बच्चे का शव बरामद, रिश्तेदार समेत तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान का बड़ा यू-टर्न! भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार, ICC की सख्ती और दोस्त देशों के दबाव ने बदला रुख