अधिवक्ता संघ चुनाव: दक्षता भाषण में अधिवक्ताओं ने बताई अपनी प्राथमिकताएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। बढ़ती ठंड के बीच जिला अधिवक्ता संघ चुनाव की सरगर्मी बढ़ी है। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में दक्षता भाषण हुआ। एडवोकेट काउंसिल आफ इंडिया के चित्रकूट प्रभारी रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि उनके जूनियर लक्ष्मण कुशवाहा निर्विरोध प्रवक्ता चुने गए हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदा प्रसाद प्रेमी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ है।  

दक्षता भाषण के दौरान भावी पदाधिकारियों-प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हित की तमाम बातें कहीं। गौरतलब है कि जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 22 दिसंबर को होगा। 23 को परिणाम घोषित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद पर जगतनारायण पांडेय,  संजय करवरिया,  सत्यहरन यादव मैदान में हैं।, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध बिंदा प्रसाद प्रेमी चुने गए हैं। 

इसी प्रकार  प्रवक्ता पद पर लक्ष्मण कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर पंकज त्रिपाठी,  विजय त्रिपाठी,  मान सिंह और अनिल श्रीवास्तव प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद पर टीएन सिंह,  शिवकुमार,  राजेश शुक्ला ने प्रत्याशिता जताई है। बैठक में प्रमुख रूप से एल्डर कमेटी के सदस्य तथा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मिश्रा,  रामप्रकाश पांडेय,  सुरेंद्र पयासी,  अनिल त्रिपाठी,  केके मिश्रा, आशीष कुमार,  दमयंती केशरवानी,  वंदना मिश्रा,  नीरू गुप्ता, अरुण टाइगर मनमोहन चतुर्वेदी, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बड़ी खबर: Corona पर कल CM योगी करेंगे समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए ये जरूरी निर्देश

संबंधित समाचार