मुजफ्फरनगर: जिम मालिक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक जिम मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। शामली के अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को कुछ लोगों ने जिम संचालक विष्णु दत्त (25) को उसके घर से बाहर बुलाया और गंगोह मार्ग पर उन्न कस्बे में ले जाकर उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के मुताबिक, इस मामले में झिंझाना के थाना अध्यक्ष हरीश राजपूत को लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें:-कोविड पर प्रधानमंत्री मोदी की बैठक को लेकर कांग्रेस का कटाक्ष: क्रोनोलॉजी समझिए...

संबंधित समाचार