बार एसोसिएशन चुनाव: 1313 अधिवक्ताओं ने 57 प्रत्याशियों के लिए डाले वोट
हरदोई, अमृत विचार। बार एसोसिएशन की 22 सदस्यों की नई कैबिनेट के गठन के लिए एल्डर कमेटी की देखरेख 22 दिसंबर को मतदान सम्पन्न हुआ । जिसमें 1313 अधिवक्ताओं ने अपने वोट की चोट करके 57 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में सुरक्षित कर दिया।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य मनोहरलाल पाल, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, गिरीश चंद्र मिश्र, बीरेंद्र सिंह सोमवंशी व श्रीकृष्ण राजवंशी की देखरेख में प्रातः 8 बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर भोजनावकाश तक सात सौ से अधिक अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। शाम 5 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल 1313 अधिवक्ताओं ने मतदान किया और इस तरह 65 अधिवक्ताओं ने मतदान में रुचि नहीं दिखाई।
बार एसोसिएशन के महामंत्री अजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया एल्डर कमेटी कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुई। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने में वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों समेत अधिवक्ता प्रताप सिंह, अवधेश कुमार गुप्ता, उपेन्द्र शर्मा व गिरीश मिश्रा , कर्मचारी पवन अग्निहोत्री व संजय सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: विदेश से आने-जाने वालों पर होगी पैनी नजर-डीएम
