लखनऊ: सुभासपा ने सपा पर लगाया अपनी पार्टी तोड़ने का आरोप, अरुण राजभर ने वायरल किया वीडियो 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के नेता और ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने एक वीडियो वायरल कर कहा है कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी उनकी पार्टी को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं।   

ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने हाल ही में सुभासपा से बगावत करने वाले महेन्द्र राजभर का एक वीडियो वायरल किया और सपा के इशारे पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया। इस वीडियो में महेंद्र राजभर सड़क पर टहलते दिख रहे हैं और अरुण राजभर उनसे बात कर उनका वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने सपा पर पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है। इसको लेकर बागी नेता भी भड़क गए और उन्होंने भी अरुण
राजभर से सवाल कर लिया कि पहले अपने पिता से पूछो कि वो सुबह और शाम कहां चाय पीते हैं। 

दरअसल, ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव समाज पार्टी छोड़ चुके उनके पुराने साथी महेंद्र राजभर उर्फ कटप्पा का अरुण राजभर ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के पास थे। उन्होंने कई एंगल से उनका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के जरिये अरुण राजभर ने आरोप लगाया कि महेन्द्र राजभर ने सपा के इशारे पर सुभासपा को तोड़ने के लिए सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी सपा का सहयोग कर रही है। 
     
ये भी पढ़ें -लखनऊ: CM योगी से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की मुलाकात  

संबंधित समाचार