शाहजहांपुरः जिला जेल के कोरोना संक्रमित बंदी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात कोरोना पाॅजिटिव बंदी की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। बंदी का अंतिम संस्कार कोविड-19 नियमों के तहत किया गया। थाना कांट के मोहल्ला तकिया निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात कोरोना पाॅजिटिव बंदी की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या सात हो गई है। बंदी का अंतिम संस्कार कोविड-19 नियमों के तहत किया गया।

थाना कांट के मोहल्ला तकिया निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 14 अप्रैल को जेल भेजा था। तब से वह जिला कारागार में बंद था। 29 जुलाई को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। 30 जुलाई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद उसे कोविड 19 एल टू में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत लगातार बिगड़ी चली गई। 31 जुलाई की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल काॅलेल भेजा गया था। जहां कोरोना टेस्ट कराने पर रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। शुक्रवार रात अचानक उसकी मौत हो गई।

डाॅ. यूपी सिंह ने बताया कि बंदी की तबीयत ज्यादा खराब हो रही थी, इसलिए उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर रेफर की तैयारी की जा रही थी लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। कोविड-19 के नियमों के तहत अत्येष्टि की जाएगी।

संबंधित समाचार