बरली: धोपेश्वर नाथ मंदिर से कलश यात्रा का हुआ आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

24 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का होगा प्रारंभ

बरेली, अमृत विचार। कैंट स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर से शुक्रवार को एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया यह कलश यात्रा धोपेश्वर नाथ मंदिर से होते हुए गोले बाजार से मदारी पुलिया होते हुए धोपेश्वर नाथ मंदिर पर इसका समापन हुआ।

मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम जोशी ने बताया कि 24 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ किया जा रहा है। जिसको लेकर आज उन्होंने एक कलश यात्रा का आयोजन किया जो कि पूरे सदर बाजार में घूमते हुए मंदिर पर इसका समापन किया गया। उसके बाद प्रसाद आदि वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया जा रहा है जो कि 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं उन्होंने तमाम भक्तों से अपील की है कि सभी लोग भागवत कथा का आनंद लें।

ये भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने की घर में घुसकर नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़, पीड़िता ने की SSP से शिकायत

संबंधित समाचार