भूमि पूजन पर 5100 कलश सजाएगा अयोध्या महोत्सव न्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आगामी 5 अगस्त को भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास समारोह को दिव्य आभा प्रदान करने के उद्देश्य से अयोध्या महोत्सव न्यास 5100 मिट्टी के कलश को कलात्मक ढंग से सुसज्जित कर रहा है यह कलश साकेत महाविद्यालय से अयोध्या मार्ग पर लगाए जाएंगे। मिट्टी के घड़ों को कलात्मक ढंग से रंगो, कपड़ों, गोटों, …

अयोध्या। आगामी 5 अगस्त को भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास समारोह को दिव्य आभा प्रदान करने के उद्देश्य से अयोध्या महोत्सव न्यास 5100 मिट्टी के कलश को कलात्मक ढंग से सुसज्जित कर रहा है यह कलश साकेत महाविद्यालय से अयोध्या मार्ग पर लगाए जाएंगे। मिट्टी के घड़ों को कलात्मक ढंग से रंगो, कपड़ों, गोटों, आम के पल्लों और दीपों से सुसज्जित कर इनको तैयार किया जा रहा है।

अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया यह कलश जनपद की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कलाकार अयोध्या महोत्सव न्यास के पदाधिकारी एवं संस्कार भारती के सदस्य निर्मित कर रहे हैं। अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम आगमन पर अयोध्या को सजाया संवारा जा रहा है। अयोध्यावासी प्रसन्न हैं कि अयोध्या के राम का भव्य मंदिर बनने जा रहा है। जिसका भूमि पूजन एवं शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह कलश मिट्टी के बने हुए हैं जिन को सजाया जा रहा है।

इस काम में मुख्य रूप से फरवाही नृत्य के लोक कलाकार विजय यादव, अवधी लोक गायक विवेक पांडे, भजन गायक बृज मोहन तिवारी, चित्रकार शिव बक्श सागर प्रजापति, संस्कार भारती से रेणुका श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम पांडे राष्ट्रीय कवि संगम से अरुण द्विवेदी, पंकज श्रीवास्तव, अयोध्या महोत्सव न्यास से दानिश अहमद, अभिषेक सिंह, मोहित मिश्रा, कलाकारों में शिवानी निषाद बर्खा निषाद मानसी निषाद मुरली श्रीमाली मोहित प्रजापति करन गुप्ता विक्रम सूर्य कुमार राजेश कुमार आदि इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

संबंधित समाचार