पीलीभीत: वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जहानाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा , चार भाइयों में तीसरे नंबर का था मृतक चिंटू

ललौरीखेड़ा, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे श्रमिक की मौत हो गई। उसका हाईवे रोड पर पड़ा मिला। जहानबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, घटनास्थल के पास ही एक ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त मिला है। 

जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम सियाबाड़ी पट्टी के निवासी चिंटू पुत्र ईश्वरी प्रसाद मजदूरी करता था। गुरुवार रात को वह काम निपटाकर पैदल घर जा रहा था। जहानाबाद रोड पर एक सीमेंट प्लांट के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। हादसे का पता लगते ही परिवार में कोहराम मचा रहा। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर प्रभास चंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: बर्थडे पार्टी में लाइसेंसी असलहा से हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज