पीलीभीत: बर्थडे पार्टी में लाइसेंसी असलहा से हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ने माधोटाडा इंस्पेक्टर को दी जांच, वीडियो में महिलाएं भी दाग रही गोलियां ,माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है हर्ष फायरिंग का वीडियो 

पीलीभीत, अमृत विचार। शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती अैर दुखद घटनाओं के बावजूद हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक नहीं लग सकी है। खुशियों के मौके पर असलहों से फायरिंग करने का सिलसिला बरकरार है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग लाइसेंसी असलाह से फायरिंग करते दिखाई दे रहे है। फिलहाल मामले का संज्ञान लेते हुए अब एसपी ने प्रकरण की जांच इंस्पेक्टर माधोटांडा को दी है।

घटना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर दो दिन से वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ युवक असलहा लिए खड़े हैं।  बर्थडे का जश्न चल रहा था। उसी दौरान लाइसेंसी असलहा से फायर किए गए। इसकी गाने की मिक्सिंग के साथ वीडियो तैयार करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद खलबली मची रही। बताते हैं कि एक बर्थडे पार्टी में जमा हुए कुछ करीबियों ने ही हर्ष फायरिंग की है।

वायरल वीडियो में महिलाएं भी गोलियां चला रही थीं। पहले तो स्थानीय पुलिस इस मामले से अनभिज्ञता जता गई। यह भी चर्चाएं रही कि निचले स्तर पर कुछ पुलिसकर्मी मामले को मैनेज करने में जुट गए हैं। उसके बाद वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अफसर सख्त हुए हैं। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें कुछ व्यक्ति हर्ष फायरिंग कर रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर माधोटांडा को जांच दी गई है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसी आधार पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पूर्व जीआरपी एसओ का अर्धनग्न वीडियो वायरल, जांच के आदेश

संबंधित समाचार