पीलीभीत: पूर्व जीआरपी एसओ का अर्धनग्न वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सीओ जीआरपी ने नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब

पीलीभीत, अमृत विचार। पूर्व एसओ जीआरपी का प्लेटफार्म पर अर्धनग्न हालत में घूमते हुए वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पीलीभीत से स्थानांतरित होकर जा चुके एसओ से तीन दिन में जवाब तलब किया गया है। हालांकि वीडियो में उस वक्त कोई यात्री दिखाई नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: गोमांस तस्करों को संरक्षण देने वाले इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज भी निलंबित

बता दें कि पूर्व में पीलीभीत में जीआरपी एसओ पद पर रह चुके एक दरोगा का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह अर्धनग्न हालत में प्लेटफार्म पर आते हुए दिखाई दिए। उस वक्त प्लेटफार्म पर तो कोई यात्री या अन्य कर्मचारी नहीं है। सूनसान पड़ी हुई है। इस वीडियो को वायरल करते हुए तमाम संगीन आरोप भी लगाए गए।

मातहतों से भी अपशब्द कहने की बात कही जा रही। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जीआरपी के अधिकारियों ने जांच शुरू कराई है। सीओ रेलवे प्रथम संजीव कुमार सिन्हा ने इसे लेकर एक पत्र पूर्व एसओ के नाम पर जारी किया। जिसमें पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। यह पत्र भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। जिससे खलबली मची हुई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: कोहरा बना हादसे का सबब, ट्रेन से कटकर श्रमिक की मौत 

संबंधित समाचार