Etawah में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- अच्छा हुआ मुख्यमंत्री फुटबाल खेलने जसवंतनगर नहीं गये
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इटावा पहुंचे।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इटावा पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ मुख्यमंत्री फुटबाल खेलने के लिए जसवंतनगर नहीं गये है।
इटावा, अमृत विचार। सैफई में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले नेताजी(मुलायम सिंह यादव) ने किसानों के लिए कई काम किये। चौधरी चरण सिंह को चौधरी साहब संबोधित करते हुये कहा चौधरी साहब किसानों के बड़े नेता थे। नेताजी ने भी किसानों के उत्थान के लिये कई महत्वपूर्ण काम किये।
विधानसभा के सामने जो प्रतिमा लगी है, उसे उस समय कई ताकतें रोकना चाहती थीं, लेकिन नेताजी ने चौधरी साहब की प्रतिमा लगाई। वह शुक्रवार को हैवरा कालेज में सपा की ओर से मनायी गयी चौ.चरण सिंह की जयंती कार्यक्रम में बोल रहे थे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने चाचा शिवपाल सिंह यादव के अध्यक्ष वाले हैवरा कालेज में चौ.चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सब बर्बाद करने का काम किया। जो तीन काले कानून लाये गए थे, वो चुनावों की वजह से वापस हो गए।
लेकिन इस भाजपा सरकार ने किसानों के खिलाफ निर्णय लेना बंद नही किया। अगर मोडिफाइड सीड आ गई तो किसानों को बड़े उद्योगपति के सामने घुटने टेकने पड़ेंगे। जो लोग गुजरात मॉडल पढ़ रहे थे वो अब मैनपुरी मॉडल देख रहे हैं। मैनपुरी ने गुजरात मॉडल को फेल कर दिया।
मैनपुरी की जीत से नई ऊर्जा मिली है। हम जितनी लड़ाई लड़ेंगे, उतना ज्यादा जीत कर आएंगे। अब चाचा साथ आ गए हैं। मैनपुरी आ गया है, हम लोग 2024 भी जीतेंगे और 2027 भी जीतेंगे। ये कोई छोटी-मोटी जीत नहीं है। लोगों ने एक-एक वोट डाल कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है। हमें नेता जी के रास्ते पर चल कर विकास करना है। अभी तक कोई महिला यहां से सांसद नहीं बनी थी, ये रिकॉर्ड मैनपुरी से हुई है।
