राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह का आज निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्री हैं। अमर सिंह गुर्दा रोग से पीड़ित थे और छह माह से अधिक समय से सिंगापुर में उनका उपचार चल रहा था। सांसद का दूसरी बार …
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह का आज निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्री हैं। अमर सिंह गुर्दा रोग से पीड़ित थे और छह माह से अधिक समय से सिंगापुर में उनका उपचार चल रहा था। सांसद का दूसरी बार गुर्दा प्रत्यारोपण हुआ था, हालांकि गुर्दा प्रत्यारोपण सफल रहा था। उनकी हालत में सुधार हो रहा था किंतु फिर संक्रमण होने से उनका स्वास्थ्य बिगडता चला गया। डाक्टरों ने श्री सिंह को बचाने का भरपूर प्रयास किया किंतु असफल रहे।
अमर सिंह ने मृत्यु से तीन घंटे पहले दो ट्वीट किये थे। उन्होंने अपने ट्वीट में ईद-उल-अजहा की देशवासियों को बधाई दी थी। एक अन्य ट्वीट में दिवंगत नेता ने लोकमान्य बाल गंगाधर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में 27 जनवरी 1956 में जन्मे अमर सिंह सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के सबसे खासमखास थे। अमर सिंह की मेगास्टार अमिताभ बच्चन के भी निकटतम थे किंतु बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।
अमर सिंह ने 2010 में सपा महासचिव पद और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। बाद में दो फरवरी 2010 को सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वह 2011 में कुछ समय जेल में भी रहे और कुछ समय तक राजनीति से दूर रहने के बाद अमर सिंह 2016 में सपा के समर्थन से फिर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए इसी वर्ष अक्टूबर में उन्हें फिर सपा महासचिव बनाया था।
