लखनऊ: हत्या कर युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका, अस्पताल से घर लौट रहा था मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर आरोपी शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड की मदद से शव की पहचान करने के बाद परिवार को सूचना दी। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चेहरे पर चोट के कई निशान मिलें हैं। आरोपियों ने जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया उस वक्त युवक अस्पातल में भर्ती मां की तीमारदारी कर घर लौट रहा था।

जानकारी अनुसार, पारा के भपटामऊ निवासी अंजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां सुनीता देवी का बुद्धेश्वर मंदिर के पास स्थित विमला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गुरुवार को उनका ऑपरेशन हुआ था। उसका भाई अभय गौतम (22) पूरा दिन अस्पताल में था। रात में वह घर जाने की बात कह कर निकला था। अंजू अस्पताल में ही थी। शुक्रवार तड़के उसे पुलिस ने फोन कर दुर्घटना में अभय की मौत होने की सूचना दी। अंजू ठाकुरगंज के भमरौली पहुंची।

जहां उसे भाई अभय का शव पड़ा मिला। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अंजू ने काकोरी निवासी आकाश रावत, पुनीत पाठक, रिंकू गौतम और पारा भपटामऊ निवासी विनय रावत पर हत्या करने का शक जताया है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कुछ दिन पहले अभय का तालकटोरा निवासी शिवकृष्ण से विवाद हुआ था। उसे शक है कि आरोपियों ने अभय की हत्या की है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नाम-पता ना बताने पर दबंग कार चालकों ने लॉ छात्र को मारी गोली, लोहिया अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार