आज का राशिफल। 24 दिसंबर, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज आपके आसपास का माहौल बहुत सकारात्मक रहेगा। सामाजिक कार्यों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शेयर मार्केट और अन्य माध्यमों पर निवेश करना लाभकारी होगा। बच्चों के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। परिजनों की चिंता रहेगी।

वृष

आज अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। विरोधी आपके आगे नतमस्तक रहेंगे। अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में लगे रहेंगे। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या भाव न आने दें। कारोबार में आ रही परेशानियों का हल हो जाएगा।

मिथुन

आज ऑफिस में सहकर्मी आपसे खुश नहीं रहेंगे। पति-पत्नी के रिश्तों के बीच का तनाव कम होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी कार्य किसी कारण वश लंबित हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

कर्क

आज पुराने अनुभवों का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारी आपसे नाराज रह सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। खानपान में असंतुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता रहेगी।

सिंह

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार करने के मौके मिलेंगे। कानूनी मामलों में आप विजयी हो सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में मजबूती आएगी। पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रहेगा।

कन्या

आज आपके कार्य समय पर पूर्ण नहीं होंगे। फिर भी आप काफी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। बेवजह के खर्चों पर अंकुश लगाएं। दूसरों के मामलों में प्रतिक्रिया न दें। बिजनेस में पार्टनर्स के साथ तालमेल की कमी हो सकती है।

तुला

आज लोग आपके कार्यों में गलतियां निकाल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। ठंड के कारण पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। मित्रों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। 

वृश्चिक

आज दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्त रहेगी। व्यापार में बार-बार रणनीति बदलना आपके लिए घातक हो सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। जब तक आपके काम पूरे न हों तब तक उससे पीछे न हटें। घुटनों में दर्द उभर सकता है।

धनु

आज किसी प्रोजेक्ट में डूबा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। परिजनों के साथ किसी मनोरंजक ट्रिप के लिए जाने की योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर

आज अजनबियों से ज्यादा संबंध न रखें। धन की स्थिति कमजोर रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। प्रेमी जन से किसी कारणवश झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में कुछ लापरवाही कर सकते हैं।

कुंभ

आज करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल इस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबंध मिलने की संभावना बन रही है। सहकर्मियों के साथ मित्रवत संबंध मजबूत होंगे।

मीन

आज दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। विदेशी कंपनियों में जॉब कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पैर दर्द और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

 

टॉप न्यूज