आवास की चाबी पाकर अधिकारियों के सामने रो पड़े आवंटी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृ़ति में केडीए में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में आवास की चाबी पाते ही आवंटी अधिकारियों के सामने ही रो पड़े है।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में कानपुर केडीए में कार्यक्रम आयोजित हुआ है। इसमें आवास की चाबी पाकर अधिकारियों के सामने आवंटी रो पड़े है।

कानपुर, अमृत विचार। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में केडीए में पीएम आवास की चाबी आवंटियों को सौंपी गई। आवास पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी के आंसू भी देखे गए। एक मिला को जैसे ही वीसी ने आवास के पेपर दिये वह रो पड़ी। जिसके बाद अधिकारियों ने उसका हौंसला बढ़ाया।

लाभार्थी सरिता जायसवाल ने बताया कि 20 साल से किराए के मकान में रह रही थी। सरिता को महावीर नगर योजना में फ्लैट सं0 ए-37/12 मिला है। बताया कि दिसंबर में बेटी की शादी है, अपने दामाद को नए घर बुलाकर स्वागत करूंगी। 

24 लाभार्थियों को मिले घर

केडीए वीसी अरविंद सिंह ने बताया कि ऐसी योजना तैयार की गई है कि हर बड़े त्योहार पर लोगों को आवास की चाबी दी जायेगी। खरीदारों को आवेदन करना होगा और लॉटरी के माध्यम से 24 घंटे के भीतर मकान आवंटित कर दिया जाएगा। गुरुवार को 24 लाभार्थियों को महावीर नगर और रामगंगा इन्क्लेव योजना में आवास की चाभी सौंपी गई। हिमगिरि, हिमालय, मंदाकिनी और केडीए ग्रीन्स योजना में बने फ्लैट की चाभी सौंपी गई।

सीता देवी को फ्लैट सं0 ए-31/47 को महावीर नगर योजना, प्रिया गौतम, ए-63/07 को महावीर नगर योजना, मीरा तलवार, ए-53/39 को महावीर नगर योजना, अजय शंकर द्विवेदी, बी-59/10 को रामगंगा इन्क्लेव, रमेश चन्द्र तिवारी, बी-47/5 को रामगंगा इन्क्लेव, प्रीति निगम, बी-55/03 को रामगंगा इन्क्लेव सहित कुल 24 लाभार्थियों को मिठाई के साथ रजिस्ट्री के कागज सौंपे गए।

संबंधित समाचार