PCB ने Shahid Afridi को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीसीबी अध्यक्ष सेठी ने कहा, मैं अंतरिम राष्ट्रीय चयन समिति का स्वागत करता हूं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि सीमित समय के बावजूद वे साहसी निर्णय लेंगे

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को राष्ट्रीय चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। पीसीबी ने शनिवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि अब्दुल रज्जाक और राव इफ्तिखार अंजुम समिति के अन्य सदस्य हैं, जबकि हारुन राशिद संयोजक होंगे। यह चयन समिति केवल न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू शृंखला के लिए नियुक्त की गई है। इस समिति के ऊपर मोहम्मद वसीम के नेतृत्व वाले पैनल द्वारा चयनित टेस्ट टीम की समीक्षा की जिम्मेदारी होगी। 

पीसीबी अध्यक्ष सेठी ने कहा, मैं अंतरिम राष्ट्रीय चयन समिति का स्वागत करता हूं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि सीमित समय के बावजूद वे साहसी निर्णय लेंगे जो हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ शृंखला में एक मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीम बनाने में मदद करेंगे। 

उन्होंने कहा, शाहिद अफरीदी एक आक्रामक क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर के दौरान बिना किसी डर के क्रिकेट खेला। उनके पास लगभग 20 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने सभी प्रारूपों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने हमेशा युवा प्रतिभाओं का समर्थन किया है। इसलिए हमारी सामूहिक राय में, आधुनिक समय के खेल की मांगों और चुनौतियों को समझने के लिये उनसे बेहतर कोई व्यक्ति नहीं है। 

वसीम ने अपने पद से हटाये जाने से एक दिन पहले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। अफरीदी ने कहा, ‘‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि योग्यता के आधार पर रणनीतिक चयन निर्णयों के माध्यम से हम न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में मजबूत प्रदर्शन करने और अपने प्रशंसकों के विश्वास को पुनः प्राप्त करने में राष्ट्रीय टीम की मदद करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जल्द ही चयनकर्ताओं की बैठक बुलाऊंगा और आगामी मैचों के संदर्भ में अपनी योजना साझा करूंगा।’’

पीसीबी आर्थर को फिर से पाकिस्तान के मुख्य कोच के तौर पर लाने की कोशिश में जुटा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की नजम सेठी की अगुआई वाली क्रिकेट प्रबंधन समिति दक्षिण अफ्रीका के मिकी आर्थर को फिर से राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर लौटने के लिए मनाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्र के अनुसार सेठी ने आर्थर से संपर्क किया जो इस समय इंग्लैंड में डर्बीशर टीम से जुड़े हुए हैं। आर्थर 2016 से 2019 के बीच पाकिस्तान के मुख्य कोच थे और उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2017 में चैम्पियंस ट्राफी जीती थी जिसके कप्तान सरफराज अहमद थे। सूत्र ने कहा, ‘‘आर्थर को वापस बुलाने के प्रयास किये जा रहे हैं और कुछ अन्य विकल्पों को भी देखा जा रहा है और ये सभी विदेशी ही हैं। 

 

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में खेलने को लेकर उत्साहित हैं जोश लिटिल, जानिए क्या कहा?

संबंधित समाचार