बरेली: रात भर सड़क पर तड़पता रहा घायल मजदूर, समय रहते मिल जाता इलाज तो बच जाती जान!
बरेली, अमृत विचार। आज सुबह थाना इज्जननगर पुलिस को जिस घायल युवक का शव मिला था, वह युवक टॉइल्स पत्थर की मजदूरी करता था। बताया जा रहा है बीती रात वह रात साढ़े दस बजे के समय वह अंडे खाने इज्जननगर स्टेशन के पास गया, इस बीच उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। रात भर बह सड़क पर घायल तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। अगर उसे इलाज मिल जाता तो शायद वह बच सकता था।
थाना इज्जननगर के इंद्रानगर में रहने वाला 42 वर्षीय छत्रपाल उर्फ मिंटू पुत्र कालीचरण टाइल्स पत्थर का काम करता था।उसके ठेकेदार ने विजय ने बताया कि रात साढ़े दस बजे के वह उसके पास से अंडे खाने डाकखाने के पास गया था। इस दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पूरी रात वह सड़क पर तड़पता रहा और सुबह उसने दम तोड़ दिया।
अगर उसे समय रहते कोई अस्पताल ले जाता तो उसकी मौत नहीं होती। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त छत्रपाल के रूप में हुई है। मृतक छत्रपाल की पत्नी 12 साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। वह अकेला रहता था।
