बरेली: सर्दी में घटी रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रात में भी कम आ रहे यात्री, विभाग को हो रहा घाटा, ठंड में यात्रियों को सुविधा भी नहीं दे पा रहा रोडवेज

बरेली, अमृत विचार। सर्दी के मौसम में रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम हो गई है। ऐसे में विभाग को भी हर रोज घाटा हो रहा है। रात में रोडवेज बसों में सफर करने के दौरान ठंड से पूरी तरह के बचाव नहीं होना भी यात्रियों की संख्या कम होने की वजह बन रहा है। ऐसे में रात में कुछ बसों को लंबे रूट पर भेजने में भी कटौती की गई है।

ये भी पढ़ें - बरेली: अफसरों ने की सख्ती, बैकफुट पर चीनी मिल प्रबंधन

शासन की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि रात में चलने वाली बसों में यदि यात्रियों की संख्या कम रहती है तो उन्हें दिन में चलाया जाए। कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने पर खासा ध्यान रखें। 15 दिसंबर के बाद से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में काफी कम हो गई है। रोडवेज की बसों में रात में सफर करने पर खिड़की से हवा आने पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि सर्दी में यात्रियों की संख्या कम हुई है। वहीं कोहरा होने की वजह से कुछ बसों के समय में बदलाव भी किया गया है। ऐसे में दिल्ली, लखनऊ और अन्य लंबे रूटों पर जाने वाली बसों में 25 सवारी होने पर ही उन्हें रवाना किया जा रहा है। वहीं अगर रात में 25 सवारी नहीं हो पाती है तो उस बस का संचालन दिन में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - बरेली: गणेशनगर का शुभम लापता, परिजन लगे ढूंढने में

संबंधित समाचार