बरेली: गणेशनगर का शुभम लापता, परिजन लगे ढूंढने में
बरेली, अमृत विचार। गणेशनगर के गली नंबर 7 निवासी जगदीश कश्यप ने सुभाषनगर थाने में की शिकायत में बताया है कि उसका पुत्र शुभम (25) 19 दिसंबर से लापता है। वह नीली-पीली जैकेट पहने है। बताया कि 19 दिसंबर को वह अपनी मम्मी से यह कहकर घर से निकला कि थोड़ी में देर आ जाएगा लेकिन वह वापस नहीं आया।
परिवार के लोग लगातार उसे खोज रहे हैं। कई स्थानों पर खोजने के बाद भी सुराग नहीं लगा। इससे परिवार के लोग घबराए हुए हैं। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - बरेली: अफसरों ने की सख्ती, बैकफुट पर चीनी मिल प्रबंधन
