क्रिसमस : सीएम और राज्यपाल ने दी बधाई, चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। रात 12 बजे के बाद से ही यूपी में क्रिसमस का उत्साह मुसलसल दिखाई पड़ा रहा है। सुबह से चर्चों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने क्रिसमस पर्व पर प्रदेशवासियों व ईसाई समुदाय को शुभकामनाएं दी हैं। सीमए ने कोविड संक्रमण के तहत एहतियात बरतते हुए पर्व मनाने की अपील की है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता, करुणा और दृढ़ संकल्प शक्ति का जो संदेश दिया था, वह स्मरणीय है। उनकी शिक्षाएं सभ्य समाज के निर्माण को दिशा प्रदान करती हैं।  वहीं सीएम ने कहा यह पर्व जरूरतमंदों की मदद करने तथा मिलजुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने भी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने पं. मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती पर उन्हें नमन किया है।

क्रिसमस पर हर तरफ उत्साह का माहौल है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। हजरतगंज व इसके अलावा कई स्थानों पर मौजूद चर्चों को रंगबिरंगी झालर गुब्बारों से सजाया गया है। लोगों ने घरों में आकर्षक तरीके से क्रिसमस ट्री सजाया गया है। प्रभु यीशु का जन्मदिवस पर गिरजाघर में सुबह-शाम प्रार्थना सभा की गई। लोगों ने विश्व शांति की कामना की। इसके बाद गरीबों जरूरतमंदों को उपहार के तौर पर कंबल ऊनी कपड़े बांटे गए।

यह भी पढ़ें:-भारत जोड़ो यात्रा में यूपी कांग्रेस ने की विशेष तैयारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज