भारत जोड़ो यात्रा में यूपी कांग्रेस ने की विशेष तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में प्रवेश करने वाली है। इस यात्रा में सभी जनपदों के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। लिहाजा, यूपी कांग्रेस विशेष तैयारियों में जुटी हुई है। सभी प्रांतीय अध्यक्षों समेत जिले की शहर कमेटियों को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से यूपी की सीमा में प्रवेश करेगी।

गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बड़ौत और बागपत होते हुए पानीपत (हरियाणा) जाएगी। यह यात्रा 3 जनवरी से 7 जनवरी यूपी की सीमा में रहेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज लाल खाबरी के मुताबिक, बीजेपी की केंद्र और राज्य में सरकार है। बीजेपी सरकार जनविरोधी आर्थिक नीतियां लागू कर रही हैं। सबसे ज्यादा नुकसान कर्मचारियों को हो रहा है, क्योंकि उनकी सेवाशर्तें इस तरह की बनाई जा रही हैं। इन शर्तों में वह बंधुआ मजदूर बनकर रह जाएंगे। इस यात्रा का मकसद बीजेपी की जनविरोधी आर्थिक नीतियों को जनजन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा यूपी के चार जिलों से होकर गुजरेगी। पश्चिमी यूपी के जिलों से भारत जोड़ो यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे और शेष जिलों से सक्रिय कार्यकर्ता आएंगे।  किस जिले से कितने लोग आए, इसका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। ताकि, शामिल होने वालों से बाद में भी संपर्क किया जा सके।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : शुक्रवार को मदरसों में रहेगा साप्ताहिक अवकाश

संबंधित समाचार