क्रिसमस पर बसपा सुप्रीमो ने दी बधाई, कहा- धर्मांतरण को लेकर देश में बवाल मचाया जाना अनुचित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने क्रिसमस पर्व पर प्रदेशवासियों और ईसाई समुदाय को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सेक्युलर संविधान के तहत देश में सभी सुख-शान्ति तथा खुशहाली से बनी रहें। ट्वीट के जरिए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि क्रिसमस पर्व की सभी देशवासियों व खासकर ईसाई मजहब के मानने वाले समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

अपने सेक्युलर संविधान के तहत देश में अन्य सभी धर्म के लोगों की तरह ये लोग भी सुख-शान्ति तथा खुश व खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत करें, यही कामना। धर्मांतरण के मसले पर उन्होंने कहा कि  देश भर में बवाल मचाया जाना अनुचित व चिन्तनीय।

जबरन हर चीज बुरी होती है और बुरी नीयत से धर्म बदलना व बदलवाना दोनों ही गलत। अतः इस मुद्दे को सही परिप्रेक्ष्य में देखना व समझना जरूरी। इसको लेकर की जा रही कट्टरवादी राजनीति से देश को लाभ कम, हानि ज्यादा।

यह भी पढ़ें:-फर्जीवाड़ा : दलित बनकर हासिल की पुलिस की नौकरी ,बर्खास्तगी के बाद प्राथमिकी दर्ज

संबंधित समाचार