गोरखपुर: बीजेपी कार्यालय पर मनाई गई पूर्व पीएम अटल जी की जयंती    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष देश के पूर्व प्रधानमन्त्री 'भारत रत्न' स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयन्ती पर रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला इकाई द्वारा जिला संगोष्ठी का आयोजन कर सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए पूर्व पीएम अटल जी को याद किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित थे। 

इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी और श्रद्धेय मदन मोहन मालवीय के जयन्ती पर उन महापुरुषों को नमन करते हैं। इन महापुरुषों के आदर्श, मूल्यों को हम देश वासियों को सदैव अविस्मरणीय रहेगा। हमे इनके जीवन के मूल्यों को अपने जीवन मे उतारना ही सच्ची श्रद्धाञ्जलि होगी। अटल जी ने मूल्यों की राजनीति की। आदर्श की राजनीति की। अटल जी का व्यक्तित्व विराट था।  उन्होंने भारत माता का मस्तक ऊंचा करने के लिए अपना जीवन देश और समाज के समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया में एक शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें - कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को CM योगी ने दी सहायता राशि, बोले- हम सबका लक्ष्य है लोकमंगल

संबंधित समाचार