मुरादाबाद : सफाई-सुंदरता में बाजी मारने की कोशिश तेज, शहर की तर्ज पर ग्राम पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले में कुल 643 ग्राम पंचायतें हैं...स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 को लेकर पिछले काफी दिनों से गांवों को साफ सुथरा बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है

मुरादाबाद,अमृत विचार। अब शहर की तर्ज पर ग्राम पंचायतों को भी स्वच्छता व सुंदरता पर पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 शुरू हो गया है। पहले और दूसरे चरण में ग्राम पंचायतों से स्वमूल्यांकन आधारित आवेदन मांगा गया है। 31 दिसंबर तक सभी ग्राम पंचायतों को पहले चरण में आवेदन करना है। पांच दिसंबर तक अब तक 365 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है। दूसरा स्वयं मूल्यांकन आधारित आवेदन 30 अप्रैल 2023 तक करना होगा।

जिले में कुल 643 ग्राम पंचायतें हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण-2023 को लेकर पिछले काफी दिनों से गांवों को साफ सुथरा बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। पंचायतों में घर-घर संपर्क कर कूड़ा कलेक्शन भी शुरू हो गया है। जबकि विभागीय निर्देशानुसार सभी बीडीओ, पंचायत सचिव व मुखिया आदि को पत्र जारी कर तैयारियां आरंभ करा दी गई हैं।  

ब्लॉक और जिला स्तर पर ग्राम पंचायतों को स्वच्छता के ब्योरों की जांच कर प्रत्येक ब्लॉक से दो स्वच्छ गांव का चयन किया जाएगा। इसके बाद राज्य और राष्ट्र स्तर पर स्वच्छता के मानक पर ग्राम पंचायतों का चयन होगा। 31 जुलाई 2023 तक जिले के सबसे स्वच्छ गांव को सम्मानित किया जाएगा। ऐसे ही राज्य स्तर पर 15 अगस्त और राष्ट्र स्तर पर दो अक्टूबर को ग्राम पंचायतों को सम्मानित जाएगा। शासन की मंशा है कि ग्राम पंचायत, जिला और राज्य स्तरों पर व्यापक तौर पर सभी की भागीदारी बढ़ाई जाए। 

एजेंसी कर रही मूल्यांकन
ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के मूल्यांकन को स्थानीय और प्रशासनिक स्तर पर करने के साथ बाहर की एजेंसी के जरिए भी अलग से मूल्यांकन करवाया750 ग्राम पंचायतों के आवेदन मिल चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। इसमें सभी ग्राम पंचायतों को आवेदन करना होगा। इसके बाद मूल्यांकन होगा। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत प्रत्येक ब्लॉक से तीन ग्राम पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए किया जाएगा।

जनसंख्या के आधार पर बांटा 
स्वच्छता रैंकिंग को लेकर ग्राम पंचायत को जनसंख्या के आधार पर तीन भागों में बांटा गया है। इसमें पंचायत को तीन स्तर जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के लिए पुरस्कार पाने का मौका है। इसको लेकर 31 दिसंबर तक गांव के पंचायतों का प्रथम व 30 अप्रैल तक अंतिम स्वमूल्यांकन पूरा करना होगा। इसमें एक 30 जुलाई को जिला,15 अगस्त को राज्य व 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के लिए भटक रहा अग्निशमन विभाग, कर्मचारियों का भी टोटा

संबंधित समाचार