Indonesia के समुद्र तट पर पहुंचे 100 से अधिक Rohingya Muslim Refugee, जानकारी मे जुटी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

पिडी (इंडोनेशिया)। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी 100 से अधिक रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों की यात्रा के बारे में जानकारी जुटा रही है, जो इस सप्ताह एक इंडोनेशियाई समुद्र तट पर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में कमजोर, थके हुए और मदद के लिए गुहार लगाते रोहिंग्या शरणार्थियों को देखा जा सकता है।

Image

 स्थानीय पुलिस प्रमुख फौजी ने कहा कि कम से कम 185 पुरुष, महिलाएं और बच्चे सोमवार शाम को आके प्रांत के पिडी जिले में तटीय गांव मुआरा तिगा में उजोंग पाई समुद्र तट पर लकड़ी की एक जर्जर नाव से उतरे थे। उन्होंने कहा, ‘‘वे कुछ सप्ताह तक समुद्र में रहने के बाद पानी की कमी और थकान के कारण बहुत कमजोर हो गए हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (यूएनएचसीआर) में अधिकारी मुहम्मद राफकी स्यूकरी ने बताया कि एजेंसी रोहिंग्या भाषा के अनुवादकों की व्यवस्था करेगी और पता लगाया जाएगा कि वे उन 190 लोगों के समूह का हिस्सा तो नहीं है जिन्हें एक छोटी नौका में अंडमान सागर में देखा गया था।

 उन्होंने कहा, ‘‘उनके मूल देश में लंबे समय से जारी संघर्ष और असुरक्षित माहौल के कारण शरणार्थियों की सुरक्षित स्थान की तलाश जारी रहेगी।’’ म्यांमा के रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संस्था अराकान प्रोजेक्ट में निदेशक क्रिस लेवा ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि सोमवार को उजोंग पाई समुद्र तट पर पहुंची नौका 190 रोहिंग्या लोगों के समूह की थी। हालांकि, स्यूकरी ने कहा कि यूएनएचसीआर इस जानकारी का सत्यापन नहीं कर सकी है और क्षेत्र में सरकारों के साथ समन्वय कर जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाक पीएम शहबाज शरीफ का संकल्प, आतंकवादी को करेंगे जड़ से समाप्त

संबंधित समाचार