काशीपुर: 15 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। पशु चोरी के आरोप मे फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में वांछित इनामी बदमाशों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के क्रम में कस्सावाल थाना किरतपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी रईस उर्फ भूरा थाना काशीपुर, जसपुर व कुंडा समेत आसपास के क्षेत्रे मे पशु चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। भूरा अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर क्षेत्र से पशु चोरी करता था। 2019 में इस गैंग का क्षेत्र में काफी भय व आतंक व्याप्त था। उन्होंने बताया कि भूरा पुलिस को चकमा देकर अपना मूल पते से फरार होकर कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी सहारनपुर, यूपी में अपने परिवार के साथ किराये पर रहकर दूध की डेरी में काम कर रहा था।

एसओजी व पुलिस टीम ने उसे कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक मनोज जोशी व नवीन बुधानी, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह व मनोहर लाल शामिल रहे।