Tunisha Sharma Funeral: मौत के 3 दिन बाद हुआ तुनिशा का अंतिम संस्कार, मां का रो रो कर बुरा हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 24 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने मेकअप में फांसी लगाकर अपने और अपनी मां को छोड़कर चली गईं। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तुनिशा के दोस्त, परिवारवालों और सेलेब्स ने नम आंखों से तुनिशा को आखिरी विदाई दी। 

मुंबई। एक खिलखिलाता चेहरा, मिलियन डॉलर स्माइल लिए बिंदास रहने वाली 20 साल की एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा आज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं।  24 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने मेकअप में फांसी लगाकर अपने और अपनी मां को छोड़कर चली गईं। उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। तुनिशा के दोस्त, परिवारवालों और सेलेब्स ने नम आंखों से तुनिशा को आखिरी विदाई दी। 

ये भी पढ़ें:-तुनिषा मामले में Forensic Team धारावाहिक के सेट पर पहुंचा, कपड़े और अन्य सामान जब्त किए

 शीजान का परिवार भी पहुंचा
तुनिशा को अंतिम विदाई देने टीवी जगत से कई सेलेब्स और तुनिशा के एक्स ब्वॉय फ्रैंड व आरोपी शीजान खान का परिवार भी पहुंचा था। शीजान खान की मां और बहनें रोते हुए दिखीं। तुनिशा की शीजान की बहनों संग अच्छी बॉन्डिंग थी। वे उनके साथ इंस्टा पर अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती थीं।

एक्ट्रेस की मां का बुरा हाल
बेटी के अंतिम संस्कार में तुनिशा की मां का बुरा हाल था। बेटी को आखिरी विदाई देते वक्त वे बेहोश हो गईं। परिवारवालों और दोस्तों ने इस दौरान उन्हें संभाला। बेटी की आकस्मिक मौत ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। उनकी मां का इस हाल में देख लोगों की आंखें नम रहीं।

ये भी पढ़ें:-Video : सलमान खान की बर्थडे पार्टी में पहुंची एक्स गर्लफ्रेंड, संगीता बिजलानी के माथे पर Kiss करते दिखे भाईजान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म