Video : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने मां सोनिया को प्यार से पुचकारा, देखिए सबसे क्यूट मोमेंट

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी आज (बुधवार) को अपना 138वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के साथ एक क्यूट तस्वीर सामने आई है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राहुल और सोनिया गांधी कुर्सी पर बैठे हुए हैं। जिस पर सोनिया कुछ राहुल से कहती हैं। जिस पर राहुल एक छोटे बच्चे के जैसे अपनी मां के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। 

इससे पहले राहुल-सोनिया की एक और खूबसूरत तस्वीर वायरल हुई थी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में शामिल हुईं थीं। वह 10 मिनट तक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं। इस दौरान राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। लोग राहुल गांधी की तारीफ कर रहे थे वहीं राजनीति से अलग मां-बेटे के बीच प्यार की सुंदर तस्वीर लोग भावुक हो गए थे।

ये भी पढ़ें : Video: सर्दी नहीं लगती क्या? कड़ाके की ठंड में T Shirt वाले सवाल पर राहुल गांधी का मजेदार जवाब 

 

संबंधित समाचार