बरेली: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में मची बेचैनी- तौकीर आलम
बरेली,अमृत विचार। जिला कांग्रेस कमेटी के शाहमतगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम ने कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों, एआईसीसी सदस्यों, पीसीसी सदस्यों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, चेयरमैन पद एवं सभी नगर निकाय चुनाव के आवेदकों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें- बरेली: जिला महिला अस्पताल में हार्मोंस की दवा का टोटा, मरीजों को बाहर से खरीदना पड़ रही
वहीं 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक करते समय काग्रेस पार्टी के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को मुबारकबाद दी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से धीरे-धीरे पूरा देश जुड़ता जा रहा है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के अंदर बेचैनी और घबराहट है। क्योंकि अभी तक लोगों को सपने दिखाए जा रहे थे, झूठे वादे किए जा रहे थे और अपने मन की बात की जा रही थी और मन की जा रही थी। लेकिन राहुल गांधी ने इस यात्रा के माध्यम से लोगों के दिलों में प्यार जगाया आपसी भाईचारा जगाया। उनके मन की बात को सुना। उनकी समस्याओं को सुना।
उन्होंने कहा की यह यात्रा नफरत भरे बाजार में मोहब्बत की दुकान खोले बैठी है। जहां पर सिर्फ प्यार और मोहब्बत भाईचारा मिलेगा। उन्होंने कहा जिस तरह से अन्य प्रदेशों में प्रदेश वासियों ने खुलकर इस यात्रा को प्यार दिया। उसी तरह उत्तर प्रदेश पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के वासी भी खुलकर इस यात्रा का स्वागत करेंगे और इतिहास बनेगा ।
इस दौरान कांग्रेस जनों में प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर केबी त्रिपाठी, राज शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, इलयास अंसारी, जिया उर रहमान, दिनेश दद्दा, राजन उपाध्याय, मास्टर छोटे लाल गंगवार, अमजद सलीम, पारस शुक्ला, योगेश जौहरी, पाकिजा खान, गुलफाम मियां, साहिब सिंह, रियाजुल प्रधान, उस्मान खान, कमरुद्दीन सैफी, उवैस खान, शकील अहमद, युनुस खान, उरूज फातमा, हरीश गंगवार ओम पाल गंगवार, रिंकू बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन पर मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली : तीन महीने से फरार चल रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार
