बलरामपुर : धर्मांतरण मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार, चार की तलाश कर रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बलरामपुर ।रेहरा थाना क्षेत्र के जाफराबाद गांव में धर्मांतरण का दबाव बनाने, पूजास्थल को अपवित्र करने, मारपीट करने व गालीगलौज करने के आरोप में दर्ज मुकदमें मे पुलिस ने सात नामजदों में से तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव की दीपा निषाद ने सोमवार को आरोपियों के विरुद्ध विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

सीओ उदयराज सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि नामजदों में  मोहरमा उर्फ परमीनजहाँ,  शहजादी व साहिबा को गिरफ्तार किया गया है। शेष चार नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक शमशाद अली, महिला कांस्टेबल सीता गुप्ता, मीनू सिंह, कांस्टेबल विवेक सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधी गिरफ्तार, चेकिंग के दौरान फायरिंग कर भागे थे आरोपी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अयोध्या राम मंदिर दान विवाद : एसआईटी गठन के फैसले का नृपेंद्र मिश्र ने किया स्वागत, जानें क्या कहा...
बाराबंकी में ब्रजेश पाठक का बड़ा ऐलान : प्रदेश के सभी जिलों को मिलेगी ICU और टेली-आईसीयू की सौगात, सभी मंडलों में खुलेंगे कैंसर अस्पताल
भारतीय नाविकों की मौत पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल, 'अमेरिका आंखें दिखा रहा है और हमारे प्रधानमंत्री खामोश हैं'
UP Election 2027: पूर्वांचल में सुभासपा का बड़ा दांव, 32 सीटों पर ठोंकी दावेदारी; अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में 'एमवाई' समीकरण को खुली चुनौती
वाराणसी का राजघाट पुल आज रात से 13 अगस्त तक रहेगा बंद, वाहनों की आवाजाही पर पूरी पाबंदी