बरेली: गलन-ठिठुरन के साथ होगा नए साल का स्वागत, न्यूनतम तापमान पहुंचा 4.8 डिग्री सेल्सियस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

2 जनवरी तक लोगों को नहीं मिलेगी गलन और कोहरे से निजात

बरेली, अमृत विचार। जिले में अभी एक सप्ताह तक लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए साल का जश्न भी कोहरे व ठिठुरन के बीच ही होगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी के चलते 1 जनवरी को तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की उम्मीद की जा रही है। जबकि 30 व 31 जनवरी को तापमान में मामूली सुधार रहेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: LHB कोच के साथ आला हजरत एक्सप्रेस रवाना, संतोष गंगवार ने दिखाई हरी झंडी

बुधवार को धूप से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सर्द हवाओं ने उन्हें कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री की गिरावट के साथ 14 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह शाम को कार के शीशे पर धुंध छाने से चार पहिया वाहन वाइपर चलाकर ही गुजरते नजर आए।

दोपहर की धूप ने दी कुछ देर की राहत
बुधवार को दोपहर के बाद निकली धूप ने लोगों को कुछ देर की राहत दी। धूप में कुछ खास तेजी नहीं होने से ठिठुरन बनी रही। शाम को 4 बजे से सर्दी में बढ़ोतरी शुरू हो गई। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी से आगामी पांच दिन लगातार मौसम खराब रहने की उम्मीद है। गलन रहेगी, धूप निकलेगी, लेकिन उसमें तेजी नहीं होगी।

गर्म कपड़ों के बाजार में आई उछाल
बाजार में इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी से उछाल आया है। राजेंद नगर, सिविल लाइंस, कुतुबखाना बाजार में जूते-मोजे, कैप, स्वेटर, जैकेट, दस्ताने, मफलर की खूब बिक्री हो रही है। एक सप्ताह पहले तक इनकी बिक्री कम थी।

एक सप्ताह का पूर्वानुमान-

दिन न्यूनतम अधिकतम मौसम
गुरुवार 9.0 21.0 घना कोहरा
शुक्रवार 10.0 22.0 घना कोहरा
शनिवार 10.0 22.0 घना कोहरा
रविवार 9.0 21.0 कोहरा व धुंध
सोमवार 9.0 21.0 कोहरा व धुंध
मंगलवार 8.0 20.0 घना कोहरा
(सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

यह भी पढ़ें- बरेली: कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, OPD में मरीजों में दिखे लक्षण तो होगी जांच

संबंधित समाचार