लखनऊ: परिवहन निगम ने प्रधान प्रबंधक समेत कई अधिकारियों का किया प्रमोशन
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन निगम प्रबंधन ने शनिवार को समूह-क और समूह-ख के विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों की लम्बे समय से विभागीय प्रोन्नती का रास्ता साफ कर दिया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. राजशेखर ने एक आदेश के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक से प्रधान प्रबंधक (संचालन) के पद पर तीन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक …
लखनऊ, अमृत विचार। परिवहन निगम प्रबंधन ने शनिवार को समूह-क और समूह-ख के विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों की लम्बे समय से विभागीय प्रोन्नती का रास्ता साफ कर दिया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. राजशेखर ने एक आदेश के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक से प्रधान प्रबंधक (संचालन) के पद पर तीन अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (संचालन) के पद पर तैनात पांच अधिकारियों को प्रोन्नत किया गया।
निगम मुख्यालय में तैनात चार अनुभाग अधिकारियों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधन (संचालन) के पद पर प्रोन्नत किया गया। तीन यातायात अधीक्षकों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया। एक सहायक संख्या अधिकारी को भी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बनाया गया।
तकनीकी शाखा में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रावधिक) के पद से चार अधिकारियों को प्रोन्नत देकर सेवा प्रबंधक बनाया गया। दो वित्त संवर्ग में मुख्यालय में अनुभाग अधिकारी (लेखा) को सहायक क्षेत्रीय लेखा अधिकारी बनाया गया। तीन वरिष्ठ क्षेत्रीय लेखाकारों को सहायक लेखा अदिकारी के पद पर प्रोन्नत दी गई। इसके अलावा चार सहायक विधि अधिकारियों को सहायक प्रबंधक (विधि) के पद पर और एक विधि सहायक को सहायक विधि अधिकारी के पद पर प्रोन्नत दी गई।
इनमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय प्रबंधक से प्रधान प्रबंधक (संचालन) बनाए गए गोरखपुर क्षेत्र के डी.वी.सिंह, परिवहन निगम मुख्यालय के राजीव चौहान व कानपुर क्षेत्र के ए.के.झा शामिल हैं। इसी तरह सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (संचालन) से क्षेत्रीय प्रबंधक बनने वालों में आगरा क्षेत्र के मनोज कुमार,नोएडा क्षेत्र के अशोक कुमार, ग़ाज़ियाबाद क्षेत्र के ए.के.सिंह, झाँसी क्षेत्र के के.के.शर्मा व वाराणसी क्षेत्र के सुग्रीव कुमार राय शामिल हैं।
