चित्रकूट: अधेड़ की गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। घर से बाहर बने पशुबाड़े में सो रहे अऩुसूचित जाति के एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। शव देखने से प्रथमदृष्टया गला घोटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर गांव निवासी दो सगे भाइयों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

मऊ थानांतर्गत हटवा निवासी बेला देवी ने बताया कि उसका पति राजा उर्फ रजवा (58) घर के बाहर बने पशुबाड़े में रात में सोता था। बुधवार शाम भी वह खाना खाकर रोज की तरह सोने चला गया था। गुरुवार सुबह बेटी करिश्मा जगाने पहुंची तो उसे मृत देखकर चीख पड़ी। शव के गले में चोट के निशान थे। मृतक के भाई बदलू की सूचना पर पहुंचे सीओ मऊ शीतला प्रसाद पांडेय और एसओ राजीव सिंह ने मौका मुआयना किया। बाद में एसपी वृंदा शुक्ला और अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी भी पहुंचे और परिजनों से बात की। बेला ने थाना मऊ में गांव निवासी दो सगे भाइयों पर धारा 302 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों कृष्णदेव उर्फ गणेश व हरिश्चंद्र पुत्रगण ज्योतिष प्रसाद शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया।

विवाद हुआ था, पुलिस को बताया था
बेला का आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसके पति को गला दबाकर मारा है। बताया कि कुछ दिन पहले दोनों का उसके पति से विवाद हुआ था। इसकी जानकारी भी उसने थाने में दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उसके पति की हत्या हो गई।

ये भी पढ़ें - चित्रकूट: पुलिस ने किया सराफा दुकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार 

संबंधित समाचार