एकेटीयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
अमृत विचार लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2022 23 के विषम सेमेस्टर परीक्षा फार्म एवं शुल्क जमा करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा फार्म 1 जनवरी 2023 तक भर सकते हैं। जबकि परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
