तीन जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का मथुरा में होगा जोरदार स्वागत, तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

मथुरा, अमृत विचार। तीन जनवरी को मथुरा आने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में कांग्रेसी जुट गए हैं। गुरुवार को होलीगेट स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस मजबूत है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौंसला काफी बढ़ा हुआ है। जो लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना चाहते हैं वह जानकारी दें, उनके लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि हमारे प्रांत में अगर राष्ट्रीय नेता की यात्रा गुजर रही है उसमें सहयोग प्रदान करें।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी की खड़ाऊ बन मथुरा पहुंचे सलमान खुर्शीद, बीजेपी पर बोला हमला

जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में देश में अराजकता का माहौल है। महंगाई अपने चरम पर है बेरोजगारी का ग्राफ दिन और दिन बढ़ता जा रहा है। किसान खाद के लिए परेशान हैं और व्यापारियों का उत्पीड़न लगातार जारी है। देश में भाजपा ने नफरत का माहौल पैदा कर दिया गया है। हिंदू मुस्लिम- हिंदू मुस्लिम के बीच खाई बना कर अपने वोटों की राजनीति कर रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा पैदल चलकर कर रहे हैं। 

तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर हम सभी को उस यात्रा में चलकर अपने नेता राहुल गांधी का समर्थन करेंगे। मथुरा जिले से कम से कम 1000 कार्यकर्ताओं के चलने का लक्ष्य रखा गया है। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग सिंह चौहान, यतेंद्र मुकदम, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ राहुल गांधी के भारत छोड़ो यात्रा रूपी यज्ञ में शामिल होकर अपने नेता का उत्साह बनाएंगे। इस दौरान राजेंद्र वशिष्ठ, नगर निगम पार्षद रितेश पाठक, पीसीसी सदस्य लता चौहान, ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, राजकुमार उपाध्याय, मनोज कुमार शर्मा, सुनील उपाध्याय, राजू अब्बासी, बृजेश शर्मा आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- मथुरा: पेशकार के परिजनों ने अस्पताल में जमकर काटा हंगामा, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार